फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pond overflows, water filled the road and houses

तालाब हुआ ओवरफ्लो, सड़क और घरों में भरा पानी

Sat, 02 Jul 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pond overflows, water filled the road and houses
रोनी हरजीपुर में बस्ती में पानी भरने से दिक्कत उठाते ग्रामीण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रोनी हरजीपुर में अनुसूचित जाति की बस्ती के लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। रोनी हरजीपुर में अनुसूचित जाति की बस्ती में जलभराव से ग्रामीणों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। तालाब के पानी की निकासी के लिए कई बार बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। बारिश से कई दर्जन घरों में पानी भरने से लोगों का सामान खराब हो गया है।
दो दिन पूर्व गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में तालाब तक करीब 400 मीटर के हिस्से में कई फीट तक पानी भर गया। आरोप है कि तालाब की समय से सफाई नहीं होने के कारण निकासी प्रभावित हो रही है। इससे बस्ती में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भरने से नुकसान हो गया। सड़क पर पानी भरने से निकलना दूभर हो गया। रविवार को जिला पंचायत सदस्य के पति भाकियू नेता विकास शर्मा पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने मोबाइल से एसडीएम सदर परमानंद झा को वीडियो कॉल के माध्यम से अवगत कराया। एसडीएम ने शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विनोद कुमार, धर्मवीर, मोनू, सोनू, शुभम, सचिन, सौरव, मनोज, बबलू कुमार, संजय पुंडीर, ब्रजपाल सिंह, उमेश राणा, सुधीर कुमार, जयकरण राणा आदि मौजूद रहे। बाद में बीडीओ और एडीओ भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस समस्या के बारे में अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

पानी निकासी के लिए पंपिंग सैट लगाया गया है। समय-समय पर पानी निकासी कराई जाती है। अधिकारी मौका मुआयना कर ग्रामीणों की दिक्कतों का स्थाई समाधान कराएं। - विनोद पुंडीर, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed