{"_id":"5b6de23d4f1c1b254a8b508c","slug":"polythene-plastic-flag-will-not-be-used","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन-प्लास्टिक के झंडे का प्रयोग नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन-प्लास्टिक के झंडे का प्रयोग नहीं होगा
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त को पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ सभी के जनसहयोग एवं सहभागिता के साथ मनाए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के गौरवमयी इतिहास तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को देश की भावी पीढ़ी तक पहुंचाने वाले कार्यक्रम को अधिकारी व शिक्षक संस्थाए आयोजित कराए, ताकि देश की नौजवान पीढ़ी देश भक्ति की धारा में बह सके। इसके अलावा पॉलिथीन और प्लास्टिक के झंडे का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में 72वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि 15 अगस्त को सभी कार्यालयों में प्रात: आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी कर्मचारी और अधिकारियों की ध्वजारोहण के समय व कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है।
सभी सरकारी कार्यालयों को 14 अगस्त को ही सजाया जाए। शहर के प्रमुख चौराहों को प्रकाशमान देशभक्ति गीतों का प्रसारण 13 अगस्त से ही कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि पॉलिथीन बैन है, इसलिए पॉली या प्लास्टिक के झंडे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। प्रात: छह बजे प्रभात फेरी बीएसए के नेतृत्व में निकाली जाएगी। सुबह साढे़ छह बजे पांच किमी दौड़ स्टेडियम से प्रारंभ होगी जो आईटीआई व राणा चौक होते हुए वापस स्टेडियम जाकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
ध्वजारोहण के बाद सभी विभागों में पौधारोपण भी किया जाएगा। प्रात: नौ बजे जिला जेल और जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम होगा। प्रात: 11 बजे एनएचएआइ और डीएफओ के द्वारा नुमाइश कैंप में पौधरोपण किया जायेगा। मार्च पास्ट पुलिस लाइन से मालवीय चौक, सरवट चौराहा, शिव चौक से नगर पालिका पर समाप्त होगा। शहर व तहसील के सभी चौराहों पर प्रकाश की व्यवस्था व देश भक्ति गीत प्रसारित कराए जाएंगे।
बच्चों को स्कूलों में निबंध, डिबेट, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए। स्कूलों के शिक्षक 1857 से 1947 के बीच हुई घटनाओं के संबंध में एक स्पीच तैयार कर बच्चों को उपलब्ध कराए, ताकि उन्हें देशभक्ति की गाथाओं की जानकारी मिल सके। इसी प्रकार से एसडीएम स्वतंत्रता दिवस पर सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित कराएंगे। सभी नगर पालिका ईओ से कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई करा ली जाए। बैठक में सीडीओ अर्चना वर्मा, एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह, सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।