{"_id":"5e4987678ebc3ee5d0608048","slug":"polythene-laden-tractor-trolley-caught-khatauli-news-mrt4693357179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
विज्ञापन
सिखेड़ा में गुस्साए ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पन्नियों से भरा ट्रैक्टर ट्रोला पकड़ा।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
सिखेड़ा। सामाजिक संस्था निरामय जन उत्थान संस्थान अध्यक्ष प्रवेश पाल के नेतृत्व में रविवार को ग्रामीणों ने पॉलिथीन से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली रोककर विरोध जताया। पॉलिथीन का कारोबार करने वाले ठेकेदार और उसके समर्थकों के साथ ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत कराया।
गांव धंधेड़ा, सिकरेड़ा के ग्रामीण बढ़ते प्रदूषण और पेपर मिलों से उड़ने वाली राख से आंख खराब होने तथा केमिकल युक्त पानी से फैल रही बीमारी से परेशान हैं। ग्रामीण इसके विरोध में दो वर्ष से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के समय ही जॉली रोड स्थित दिशा पेपर मिल से पॉलिथीन से लदी ट्रैक्टर ट्राली निकली। ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया। जिसके पीछे कार में आ रहे ठेकेदार नदीम अपने साथी के साथी नीचे उतरे। इन्होंने संस्था के अध्यक्ष प्रवेश पाल के साथ गली गालौज करनी शुरू कर दी। जिसको लेकर ग्रामीण भड़क गए।
ग्रामीणों के साथ ठेकेदार और उसके साथी की तीखी झड़प भी हुई। इसके बाद ठेकेदार धमकी देते हुए पॉलिथीन से लदी ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ाकर ले गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि जोली रोड पर झगड़े की सूचना मिली थी। अभी संस्था के पदाधिकारियों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।