फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Polluted water discharge

प्रदूषित जल से मुक्ति पाएगा अब डबल गांव 

Mon, 05 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Polluted water discharge
डबल गांव में वाटर प्यूरीफायर लगाते केंद्रीय राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
नीर फाउंडेशन जल संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्यरत स्वयं सेवी संस्था ने प्रदूषित जल से मुक्ति की पहल अभियान के तहत डबल गांव को प्रदूषित पेयजल से मुक्त करने के कार्य का प्रारंभ किया। संस्था की ओर से गांव में लगाए गए वाटर प्यूरीफायर का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया। इसके अलावा 25 ग्रामीणों को अपने हाथों से वाटर प्यूरीफायर प्रदान किए।
विज्ञापन


डबल गांव में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को काली नदी को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। कहा कि उनके मंत्रालय द्वारा काली और हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नीर फाउंडेशन के निदेशक रमन त्यागी ने इस योजना की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


हिंडन की सहायक काली नदी पश्चिम के किनारे बसे डबल गांव का जब अध्ययन किया गया तो देखा कि प्रदूषित भूजल के कारण गंभीर जानलेवा बीमारियां पनप रही हैं। गांव की स्थिति से अमेरिका के समाजसेवी संगठन वाटर कलेक्टिव को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर कलेक्टिव की तीन सदस्यों की एक टीम में जनवरी 2015 में गांव का दौरा भी किया था। गांव को प्रदूषित पानी से मुक्ति दिलाने हेतु तीन विकल्प संगठन के सामने थे। गांव को तुरंत राहत देने को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घर में वाटर फिल्टर लगाने का फैसला लिया गया।

बिजली वाले वाटर प्यूरीफायर के लिए 1000 रुपये तथा बगैर बिजली के वाले 500 रुपये लिए जाएंगे। गांव के करीब 200 परिवार हैं। इन परिवारों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा। इन परिवारों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। संगठन लगातार तीन वर्षो तक गांव को तकनीक सहयोग प्रदान करेगा।


गांव में टंकी निर्माण का कार्य कराने में सहयोग किया जाएगा। इस दौरान मंत्री के साथ भाजपा नेता उमेश मलिक, धर्मबीर बालियान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र शर्मा, रजत कुमार, राजीव चौधरी, अतुल ठाकुर, शिवकुमार, मुकेश कुमार, प्रधान नरेश त्यागी, अनिमेश त्यागी, मनोज शर्मा प्रधान आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed