{"_id":"5edfc67d8ebc3e433b7353f3","slug":"polluted-water-comes-out-of-hand-pumps-khatauli-news-mrt4855258149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों में गंदगी, सरकारी हैंडपंपों से निकल रहा है दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों में गंदगी, सरकारी हैंडपंपों से निकल रहा है दूषित पानी
विज्ञापन
सरकारी हैंडपंपों से निकलता है दूषित पानी
गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा, कस्बे के कई क्षेत्रों में हैंडपंपों के हलक सूखे
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कस्बे में स्थित कई नाले गंदगी की वजह से पूरी तरह से अटे पड़े हैं। नालों की अभी तक नगर पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था नहीं कराई गई है। सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण नालों से गंदगी फैल रही है। नतीजतन कस्बे में बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया। वहीं, सरकारी हैंडपंपों से दूषित पानी निकल रहा है, जबकि कई सरकारी हैंडपंप के हलक सूख चुके हैं। ये सरकारी हैंडपंप रिबोर की बांट जोह रहे हैं। भीषण गर्मी पड़ने से राहगीर पानी के लिए भी तरस गए हैं।
(फोटो)
-तहसील गेट के बराबर में सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है, जिसका पानी पूरी तरह से दूषित हो चुका है। हैंडपंप से काला पानी निकल रहा है। यदि किसी राहगीर ने गलती से यह पानी पी लिया तो वह बीमार पड़ सकता है। विनय शर्मा।
(फोटो)
-कस्बे में स्थित कई नालों में पूरी तरह से गंदगी भरी हुई है। नालों के पास से भी गुजरने पर दुर्गंध आती है। नालों से निकलने वाली दुर्गंध फैलने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। हरपाल।
विज्ञापन
(फोटो)
-पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। सड़क किनारे लगे कई सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। कई हैंडपंपों से दूषित पानी निकल रहा है। राहगीर पानी के लिए भी तरस गए हैं। हैं। अमजद।
क्या कहते हैं ईओ
नगर पंचायत की ओर से नालों की सफाई व्यवस्था का काम कराया जा रहा है। सभी नालों की गंदगी बिल्कुल साफ करा दी जाएगी। खराब पड़े सरकारी हैंडपंपों को भी रिबोर और उनको ठीक कराया जा रहा है। विनोद कुमार शुक्ला, ईओ, नगर पंचायत जानसठ।