फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Political strength will be achieved only through unity: Sharma

एकजुटता से ही मिलेगी राजनीतिक ताकत : शर्मा

Sun, 18 Jun 2023 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Political strength will be achieved only through unity: Sharma
- सर्व ब्राहमण महासभा ने स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शर्मा ने कहा कि समाज की एकजुटता से ही ताकत पैदा होगी। युवा समाजसेवा और राष्ट्रसेवा में योगदान प्रदान करें। समाज ने हमेशा विश्व कल्याण के लिए कार्य किए हैं।
रेलवे रोड स्थित बैंक्वट हॉल में सर्व ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस समारोह एवं आम सभा का आयोजन हुआ। अतिथि दंडी स्वामी महादेव आश्रम महाराज पधारे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शर्मा ने सभी से एकजुट रहने का आह्नान किया। उन्होंने एक देश और एक कानून, जनसंख्या नियंत्रण कानून एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण जैसी व्यवस्था लागू कराने के लिए समाज को मुहिम चलाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी तब तक नहीं मिलेगी जब तक पूरा समाज एकजुट नहीं होगा। समाज में अभी भी जागृति की आवश्यकता है। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शर्मा एडवोकेट और संचालन राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप शर्मा ने किया। इस मौके पर राम मिलन, शुक्ल, अजय शर्मा, आचार्य शुभेष शर्मा, अनिल शर्मा, रमेश जेटली, अखिलेश गौड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed