{"_id":"699613ed3993b8a064079508","slug":"political-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-165390-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 174 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, आज होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 174 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, आज होगी मतगणना
विज्ञापन
जानसठ। जानसठ तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। चुनाव में अधिवक्ताओं के बीच उत्साह दिखा। कुल 177 पंजीकृत मतदाताओं में से 174 ने अपने मताधिकारका प्रयोग किया। बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों प्रमोद शर्मा, प्रद्युम्न भेटवाल और अजय कुमार पंत के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। सचिव पद के लिए चांदबीर सैनी, प्रमोद कुशाल, दीपेश गुप्ता और विनोद चौधरी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद नईम, अनुज शर्मा और रघुनाथ सिंह के बीच भी त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। इसके अतिरिक्त, अन्य पदों के लिए भी प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रदीप कुमार गोयल, प्रवेश कुमार गोयल, हसीन हैदर जैदी और मांगेराम गुर्जर ने मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई।