फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   political news

बजट से होगा नए भारत का निर्माण, गांव-गरीब तक लाभ : तोमर

Sun, 08 Feb 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
political news
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट से प्रत्येक वर्ग का कल्याण होगा। किसान हितों का ख्याल रखा गया है। बेटियों के लिए प्रत्येक जिले में छात्रावास बनेंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी, कृषि-ग्रामीण विकास समिति गठित होगी, जिसमें किसानों की चुनौतियों पर विमर्श होगा। नारी सशक्तीकरण के लिए जिला-स्तरीय बालिका छात्रावास बनेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता ग्रामीण स्तर पर जागरूकता फैलाएं, ताकि लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, अचिंत मित्तल, सुधीर खटीक मौजूद रहे।
-------
देश के भविष्य का बजट : वंदना वर्मा
मीरापुर। कुतुबपुर गांव में एमएलसी वंदना वर्मा के आवास पर विधानसभा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय बजट पर चर्चा की गई। एमएलसी ने इस बजट को भारत के भविष्य का बजट बताते हुए बजट में शामिल कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा जो विकास, रोजगार व उच्च तकनीक में आत्मनिर्भरता लाएगा। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, रविंद्र प्रधान, अरविंद सिंह, मिंटू, चंद्रपाल चौहान, प्रतीक सैनी, इंदरपाल, राहुल वर्मा, सचिन ठाकुर, अनुराज पंवार, सोनू सहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed