फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Policeman suspended after giving third degree to young man

युवक को थर्ड डिग्री देने पर दरोगा, सिपाही सस्पेंड

Sun, 07 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Policeman suspended after giving third degree to young man
मुजफ्फरनगर/शाहपुर। युवक को चौकी लाकर उसकी बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तत्कालीन हरसौली चौकी प्रभारी व सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया। वीडियो करीब दो माह पुराना है, जिसमें पिटने वाले युवक का कोई रिकॉर्ड थाने में नहीं है। आरोपी दरोगा फिलहाल भोपा थाने में तैनात है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शुक्रवार रात एक वीडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें एक कमरे में दो पुलिसकर्मी एक युवक की फट्टे से बेरहमी से पिटाई कर रहे थे। थर्ड डिग्री बताई जा रही इस पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने मामले की जांच कराई, जिसमें उक्त वीडियो करीब दो माह पुराना और शाहपुर थाना क्षेत्र की हरसौली चौकी का पाया गया। एसएसपी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उसमें नजर आ रहे तत्कालीन हरसौली चौकी प्रभारी एसआई संदीप चौधरी और कांस्टेबल प्रशांत कुमार को देर रात में ही सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एसपी देहात नेपाल सिंह को सौंपी गई है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तत्कालीन चौकी प्रभारी एसआई संदीप चौधरी फिलहाल भोपा थाने में तैनात हैं, जिन्हें 12 जनवरी को हरसौली चौकी से हटाकर भोपा थाने भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed