फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Policeman and son suspended for assaulting BJP leader's son

भाजपा नेता के बेटे से मारपीट में नपे चार पुलिसकर्मी

Sat, 26 Oct 2019 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Policeman and son suspended for assaulting BJP leader's son
भाजपा नेता के बेटे से मारपीट के मामले में दरोगा और सिपाही निलंबित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किरण सिटी में वरिष्ठ भाजपा नेता के बेटे से मारपीट के मामले में एसएसपी ने आरोपी दरोगा व एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। घटना में लिप्त दो अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर भी किया गया है। सीओ नई मंडी की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मेरठ के वरिष्ठ भाजपा नेता व जिले के पूर्व प्रभारी रहे अरुण वशिष्ठ के बेटे अमित वशिष्ठ एक टेलीकॉम कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर तैनात हैं, जो यहां भोपा रोड पर स्थित किरण सिटी में रहते हैं। 23 अक्तूबर को किरण सिटी में फ्लैट के आगे खड़ी कार हटाने के लिए कहने से गुस्साए नई मंडी थाने के दरोगा कुमार गौरव ने अमित वशिष्ठ व उनके पड़ोसी त्रिदेव चौहान के साथ मारपीट कर दी थी। आरोप है कि दोनों का फर्जी मेडिकल कराने के बाद उन्हें थाने ले जाकर मारपीट के साथ ही पिस्टल लगाकर एनकाउंटर करने की धमकी दी गई और बाद में हवालात में बंद कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही भाजपा नेताओं ने नई मंडी थाने में हंगामा किया था, जिसके बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए सीओ नई मंडी हरीश सिंह भदौरिया को मामले की जांच सौंपी थी। सीओ मंडी ने शनिवार को जांच पूरी कर रिपोर्ट एसएसपी को दी, जिसके बाद एसएसपी ने दरोगा कुमार गौरव और मारपीट प्रकरण में शामिल रहे कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, मामले में नई मंडी थाने के कांस्टेबल राघवेंद्र व अभय रोहिल की भी संलिप्तता पाई गई, जिसके चलते उन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी का कहना है कि पुलिसकर्मियों द्वारा बेकसूरों के खिलाफ एकतरफा ज्यादती की गई थी। अफसरों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया था, जिसमें उचित कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

बॉक्स ........
आखिर कहां गए 23 हजार रुपये व मोबाइल ?
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण वशिष्ठ का कहना है कि मारपीट करते हुए उनके बेटे के पड़ोसी त्रिदेव चौहान से 23 हजार रुपये व महंगा मोबाइल भी लूटा गया था। इस संबंध में भी अफसरों को अवगत कराया गया था। इसके बावजूद अभी तक मोबाइल व नकदी उन्हें नहीं लौटाई गई है। इस संबंध में भी शासन स्तर पर शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में दरोगा के साथ चार-पांच पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जिनके नाम भी अफसरों को दिए गए हैं। फर्जी मेडिकल कराने वाले डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए अफसरों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि सीओ मंडी की जांच रिपोर्ट के बाद भाजपा नेता के बेटे से मारपीट व बदसलूकी प्रकरण में दरोगा व एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है। दो अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed