फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police team honored in Jansath

चेयरमैन व व्यापारियों ने पुलिस टीम को सम्मानित किया

Wed, 22 Jan 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police team honored in Jansath
जानसठ नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस टीम को सम्मानित करते चेयरमैन और व्? - फोटो : KHATAULI
चेयरमैन व व्यापारियों ने पुलिस टीम को सम्मानित किया
विज्ञापन

जानसठ। सराफ से हुई लाखों की लूट का खुलासा करने पर चेयरमैन व व्यापारियों ने पुलिस टीम को सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में कस्बे में खुशी ज्वेलर के सराफ बबलू सैनी की दुकान में हुई लूट का पुलिस द्वारा खुलासा करने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि बदमाशों द्वारा जिस तरह से ज्वेलरी शॉप में बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हुए थे। उससे व्यापारियों और राहगीरों में भी दहशत फैल गई थी। इस घटना से सराफ की दुकान करने वाले व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ था। पुलिस द्वारा लूट का खुलासा करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा लूटा गया माल बरामद करने पर पुलिस टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य ब्रिजेश रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता व व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा घटना को सही खोलकर व माल बरामद कर बदमाशों को जेल भेजने से व्यापारियों में पुलिस के प्रति विश्वास बना है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने कहा कि यह लूट पुलिस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी। पुलिस ने इसे चुनौती मानते हुए सही बदमाशों को पकड़ कर माल बरामद कर खुलासा किया है। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना व व्यापारियों की ओर से पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन सभासद अब्दुल्ला कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, एसआई चंद्रसेन सैनी, सोनी गुर्जर, सभासद अश्वनी चौधरी, निशांत काम्बोज, रियासत, सोनू गुर्जर, टीटू उपाध्याय, महेश चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed