फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police stationed in Deoband on ruckus in Delhi and Aligarh

दिल्ली और अलीगढ़ में बवाल के बाद देवबंद छावनी में तब्दील

Mon, 16 Dec 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police stationed in Deoband on ruckus in Delhi and Aligarh
दारुल उलूम में छात्रों के हंगामे के दौरान मौके पर खड़ा पुलिस बल - फोटो : DEVBAND
दिल्ली और अलीगढ़ में बवाल पर देवबंद में पुलिस तैनात
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में धधक रही विरोध की आग से देवबंद को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने दारुल उलूम क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस बल ने सोमवार को नगर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहंी देने की अपील की है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर के ज्यादातर राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसको लेकर जनपद में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इस्लामी तालीम का सबसे बड़ा मरकज देवबंद में होने के कारण पुलिस-प्रशासनिक एवं खुफिया एजेंसियां सतर्क है। सोमवार को सुरक्षा के मद्देनजर इस क्षेत्र को प्रशासन ने छावनी में तब्दील कर दिया। एसपी देहात डा. विद्यासागर मिश्र के नेतृत्व में पीएससी व कई थानों की पुलिस ने मोहल्ला खानकाह, बड़जियाउलहक, पठानपुरा, सराय मालियान, सराय काहरान, सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे, शिक्षक नगर, शाहजीलाल, रेलवे रोड और मेन बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम राकेश कुमार, सीओ चोब सिंह व इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा आदि गश्त लगाते रहे।
विज्ञापन

एहतियातन पुलिस तैनात: एसपी देहात
देवबंद। एसपी देहात डा. विद्या सागर मिश्र का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से देवबंद में भी पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी की मदरसा संचालकों के साथ बैठक
देवबंद। बिल को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते डीएम आलोक कुमार पांडेय व एसएसपी दिनेश कुमार ने मदरसा संचालकों के साथ बैठक कर छात्रों को समझाने व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी।

सोमवार को डाक बंगले पर हुई बैठक में डीएम और एसएसपी ने मदरसा संचालकों से अपील की है कि वह मदरसा के छात्रों को समझाएं कि अफवाहों पर ध्यान न दें। इस दौरान दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा, मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद मदनी के मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली, मदरसा दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मुफ्ती शरीफ कासमी, मदरसा इस्लामिया असगरिया के मोहतमिम सैय्यद जमील हुसैन, नायब मोहतमिम तज्जमुल हुसैन, जामा मस्जिद सहारनपुर के प्रबंधक मौलवी मो. फरीद, मौलाना मुनीरुद्दीन कासमी, दारुल उलूम वक्फ के उस्ताद मौलाना सिकंदर अली, मौलाना शमशाद रहमानी और फरमान प्रधान आदि मौजूद रहे।

दारूल उलूम क्षेत्र में गश्त करती पुलिस

दारूल उलूम क्षेत्र में गश्त करती पुलिस- फोटो : DEVBAND

देवबंद में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फ्लैगमार्च करती पुलिस

देवबंद में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फ्लैगमार्च करती पुलिस- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed