फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police started the search for Sundar in the murder of Sidhu Musewala

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में पुलिस ने शुरू की सुंदर की तलाश

Wed, 01 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police started the search for Sundar in the murder of Sidhu Musewala
सिद्धू मूसेवाला की हत्या में पुलिस ने शुरू की सुंदर की तलाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुजफ्फरनगर कनेक्शन सामने आया है। पंजाब पुलिस के खुलासे का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सुंदर नाम के अपराधी का जिक्र है। शुरूआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि भोपा थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव का सुंदर लंबे समय से लापता है। क्षेत्र में वह कई अपराधों में संलिप्त रहा है।
पंजाबी गायक की रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। सनसनीखेज वारदात में गायक की गाड़ी पर 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई। पंजाब पुलिस ने वारदात का खुलासा किया, जिसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पंजाब पुलिस के अधिकारी कह रहे हैं कि हथियार मुजफ्फरनगर से खरीदे गए हैं और यहीं का सुंदर वारदात में शामिल रहा है। वीडियो स्थानीय पुलिस तक पहुंचा तो पड़ताल शुरू हुई। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि पंजाब पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया है। वीडियो के आधार पर वह पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन

कुर्की के बाद यूसुफपुर से भाग गया था सुंदर
पुलिस को शुरूआत जांच में पता चला है कि भोपा क्षेत्र के युसूफपुर गांव का रहने वाला सुंदर कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। हत्या के अलावा अन्य कई मुकदमे भी उस पर हैं। करीब सात साल पहले पुलिस ने उसके घर की कुर्की की थी, जिसके बाद से सुंदर लापता है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं यही सुंदर तो वारदात में शामिल नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके-47 के साथ पकड़ा गया था पिंटू माजरा
पिछले दिनों ही शामली में मुजफ्फरनगर के अलावलपुर माजरा गांव का रहने वाला पिंटू माजरा एके-47 और बड़ी संख्या में कारतूसों के साथ पकड़ा गया था।
जिले में कहां से आई एएन-94
पंजाबी गायक की हत्या में एएन-94 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल होने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि हथियार मुजफ्फरनगर से खरीदे गए हैँ। सवाल यह है कि रूसी राइफल का सौदागर जिले में कौन है। वारदात करने वाले गैंग से जिले का क्या ताल्लुक है। जिले में आए दिन तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी जाती है। एके-47 भी पकड़ी जा चुकी है, लेकिन अब एएन-94 की बात सामने आ रही है। पुलिस वीडियो का सच जानने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed