फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police should do regular patrol on Kanwar Marg: SSP

कांवड़ मार्ग पर पुलिस नियमित गश्त करें : एसएसपी

Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police should do regular patrol on Kanwar Marg: SSP
नवागत एसएसपी विनीत जायसवाल को कांवड़ मार्ग के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कांवड़ मार्ग पर पुलिस नियमित गश्त करें : एसएसपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवागत एसएसपी विनीत जायसवाल सोमवार दोपहर बाद जिले में पहुंचे। एसएसपी कैंप कार्यालय पर उन्हें सलामी दी गई। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने उन्हें मानचित्र के माध्यम से कांवड़ मार्ग की जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी ने सभी अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शिव चौक, रुड़की रोड, रामपुर तिराहा, सिसौना कट, बझेड़ी अंडरपास, मदीना चौक आदि स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। सड़क, शिविरों के संचालन, यातायात/रुट डायवर्जन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, चिकित्सा कैंप के लिए चिह्नित स्थान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर पुलिस नियमित रूप से गश्त करें। अपने क्षेत्रों में शरारती तत्वों पर निगाह रखें, यदि कोई शरारत करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। ड्रोन से कांवड़ मार्ग पर निगरानी की जाए। कांवड़ मार्ग पर तैनात डायल 112 टीम को सतर्क रखें। किसी भी हादसे या घटना पर कम से कम समय में पहुंचे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
मुजफ्फरनगर। कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी विनीत जायसवाल ने एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसपी अपराध प्रशांत कुमार, एसपी यातायात कुलदीप सिंह, सीओ सिटी कुलदीप सिंह के अलावा सभी सीओ की बैठक ली। उन्होंने परिचय लेने के बाद अपराध समीक्षा कर कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों/माफिया को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। उप्र शासन की सभी गाइडलाइंस/अभियानों का शत-प्रतिशत पालन कराए। थानों/कार्यालयों व आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए समयबद्ध निस्तारण कराएं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed