फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police left for Delhi to map the incident site

घटना स्थल का नक्शा बनाने पुलिस दिल्ली रवाना, आज नहीं हो सके बयान

Tue, 08 Mar 2022 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police left for Delhi to map the incident site
मुजफ्फरनगर। सरधना क्षेत्र निवासी छात्रा के साथ दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है। किन्हीं कारणों से सोमवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान नहीं हो सके। उधर, पुलिस एक टीम दिल्ली में घटना स्थल का नक्शा बनाने के लिए रवाना हुई है। पुलिस ने सोमवार को भी कई स्थानों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
विज्ञापन

चार दिन पहले मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र निवासी छात्रा के साथ दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया था। मुकदमा भी दर्ज हुआ। आरोप था कि खतौली स्थित कालेज में शिक्षा ग्रहण करने के बाद बस में जाते समय छात्रा को डराया गया। उसे बहला फुसला कर पांच युवक दिल्ली ले गए थे। दुष्कर्म का आरोप एक प्रधान पुत्र सैनिक शिवा व उसके साथी वंश, अंश, सुमित एवं अरुण निवासी सरधना क्षेत्र पर लगाया गया था।
विज्ञापन

चूंकि मामला छात्रा के साथ दुष्कर्म का था और महिला उत्पीड़न को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी सख्त है, इसी के चलते खतौली पुलिस ने पूरे मामले की जांच बारीकी से शुरू की है। पुलिस कार्रवाई में कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। यहीं कारण है कि पुलिस ने जांच में कानून के जानकारों के साथ ही सर्विलांस टीम का भी सहारा लिया है। तीन टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने दिल्ली में घटना स्थल पर भी पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है। घटना स्थल का नक्शा बनाया जा रहा है। ताकि पुलिस एकत्र कर रही सबूतों में इस सबूत को भी पुख्ता रूप से शामिल कर सके। बताया गया कि सोमवार को भी खतौली व एसओजी टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी है। इतना ही नहीं, कि पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के बयान भी कोर्ट में दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन किसी कारण से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा-
छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल व कार्रवाई में जुटी है। कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। एक टीम को घटना स्थल का नक्शा बनाने के लिए रवाना किया है-अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed