{"_id":"68c869da195bf3e8830778c1","slug":"police-is-still-empty-handed-in-the-robbery-case-ssp-inspected-the-spot-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-154296-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लूट प्रकरण में अभी पुलिस के हाथ खाली एसएसपी ने किया मौका मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लूट प्रकरण में अभी पुलिस के हाथ खाली एसएसपी ने किया मौका मुआयना
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। बुढ़ाना में मंदवाड़ा रोड पर बाबा-पोते से लाखों के जेवर व नगदी लूटने के मामले में तीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बुढ़ाना पहुंच कर घटना स्थल व ईख के खेत का मुआयना किया। अपराधियों को जल्द पकड़ने का दावा किया। पुलिस का मानना है कि घटना क्षेत्र में ही रहने वाले बदमाशों ने की है।
घटना फुगाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर सीकरी निवासी सर्राफा कारोबारी नेमचंद वर्मा व उनके बेटे शिवम वर्मा के साथ हुई थी। तीन बदमाशों ने दोनों से लगभग दस लाख के जेवर , मोबाइल व चार हजार रुपये लूट लिए थे। घटना काे तीस घंटे बीत गए लेकिन पुलिस टीम बदमाशों के बारे में कोई सुराग नही लग सकी। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित पुलिस की तीन टीम लगी हैं।
एसएसपी सोमवार को बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने तीनों पुलिस टीमों से प्रगति की जानकारी ली।