फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police is looking for the location of RLD leaders on January 26

रालोद नेताओ की 26 जनवरी की लोकेशन ढूंढ रही पुलिस

Thu, 28 Jan 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Police is looking for the location of RLD leaders on January 26
रालोद नेताओं की 26 जनवरी की लोकेशन ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में हुए उपद्रव में शामिल लोगों की तलाश शुरू हो गई है। लाल किले, आईटीओ और अक्षरधाम में हुई हिंसा के दौरान जिले के जो रालोद नेता मौके पर मौजूद थे उनकी लोकेशन तलाशी जा रही है।
जनपद पुलिस ने ऐसे कई नेताओं के मोबाइल नंबर से लोकेशन की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान जो नेता अपनी वीडियो बना रहे थे उन्होंने अपनी वीडियो और फोटो भी मोबाइल फोन से हटा दिए हैं। एक नेता तो लाइव वीडियो बना रहे थे, हंगामे के सारा डाटा डीलीट कर दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के दिल्ली बवाल में पश्चिम के राजनीतिक दल रालोद के हाथ के आरोप के बाद जिले के कई रालोद नेताओं की 26 जनवरी की लोकेशन खंगाली जा रही है। दिल्ली पुलिस के साथ जनपद पुलिस ने भी इन लोगों के मोबाइल फोन नंबर जांच के दायरे में ले लिए हैं। इनकी लोकेशन की जांच की जा रही है। इनमें रालोद का एक बड़ा नेता लाल किले से फेसबुक पर लाइव बोल रहा था। जब लाल किले पर धार्मिक झंड फहराने की घटना हो गई तो इस नेता ने मामले की गंभीरता को समझ लिया और वीडियो हटा दिया। जनपद से बड़ी संख्या में रालोद नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे। इनमें लाल किला, अक्षरधाम और आईटीओ पहुंचने वालों की संख्या काफी है। ऐसे में ये नेता भी कार्रवाई के घेरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed