फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police force is deployed in Muzaffarnagar and district is divided into 20 zones, 60 sectors on Holi festival

Holi 2023: शहर में सुरक्षा बढ़ाई, जिले को 20 जोन और 60 सेक्टरों में बांटा, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Mon, 06 Mar 2023 07:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Mar 2023 07:39 PM IST
सार

Holi 2023 : होली और शब-ए-बरात पर सुरक्षा के मद्देनजर मुजफ्फरनगर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिले को 20 जोन और 60 सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
Police force is deployed in Muzaffarnagar and district is divided into 20 zones, 60 sectors on Holi festival
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

होली और शब-ए-बरात पर सुरक्षा के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिले को 20 जोन और 60 सेक्टरों में बांटा गया है। अतिरिक्त पुलिसबल की व्यवस्था रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन


होली और शब-ए-बरात एक ही दिन मनाए जाएंगे। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। बुधवार को दोनों पर्व मनाएं जाएंगे। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस भ्रमण करती रहेगी। टीमें शरारती तत्वों पर नजर रखेंगी। होली पर जिलेभर में 13 स्थानों पर जुलूस निकाले जाएंगे। नौ स्थानों पर मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के लिए सभी स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। जिलेभर में करीब 1200 स्थानों पर होलिका पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में चलाया गया चेकिंग अभियान
होली और शब-ए-बरात पर्व पर पुलिस और खुफिया विभाग ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे, मुख्य चौराहों, होटल, ढ़ाबों, भीड़ वाले व संवेदनशील क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध दिखने वाले लोगों की तलाशी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: HOLI: होलिका दहन पर नहीं होगा भद्रा का साया, 30 साल बाद बना दुर्लभ योग, राशि अनुसार शुभ मुहुर्त में करें पूजन

कल होगा होलिका दहन
पंडित ललिता प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि मंगलवार सुबह से होलिका पूजन होगा, जबकि मंगलवार शाम 6:24 बजे से रात 8:51 बजे तक होलिका दहन का समय रहेगा।

यह भी पढ़ें: चंदे पर बवाल: महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर, फेंकीं बोतलें, लखनऊ तक गूंजा मामला, आज ड्रोन से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed