फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   police finally picked up two crooks

पुलिस ने दो बदमाश दबोचे

Thu, 07 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
police finally picked up two crooks
शाहपुर (ब्यूरो)। पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाश कसेरवा नहर पर दबोचे। जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने बदमाशों के पास लूट की रकम, तमंचे, दो बाइक और मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन


गांव कमालपुर निवासी राजेश सैनी पुत्र बाबूराम से 30 दिसंबर को शाहपुर से गांव कमालपुर जाते समय नहर पर दो लाख रुपये की लूट में पुलिस ने दो लुटेरों को लूट की रकम, दो तमंचों, दो मोटर साइकिल और मोबाइल समेत गिरफ्तार किया। जबकि दो भागने में कामयाब रहे। एसओ अजयपाल गौतम ने बताया लूट  की घटनाओं के खुलासे को सीओ बुढ़ाना एसपी शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने कसेरवा नहर पर सूचना पर मंगलवार की रात में चेकिंग की। पुलिस टीम ने कसेरवा की ओर से दो बाइकों पर चार लोगों को रोकना चाहा तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर कर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने अंकुर पुत्र धर्मबीर  और अक्षय उर्फ मोंटी पुत्र यशपाल निवासी सोरम को दबोच लिया। इनके पास से दो तमंचे, लाखों की नगदी,  दो बाइक और मोबाइल बरामद किए। पकड़े बदमाशों के साथी आकाश पुत्र उपेंद्र और रिहान पुत्र नफीस निवासी सोरम भागने में सफल रहे। फरार बदमाश के घर में दबिश दी। पुलिस को एक बदमाश के भाई के पास लूट की दस हजार की नगदी और मोबाइल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दो बदमाशों और एक बदमाश के भाई के पास से एक लाख 11 हजार की नगदी बरामद की। बदमाशों ने बुढ़ाना और भौरा कलां में लूट को अंजाम देना कबूल किया। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी, सीओ बुढ़ाना एसपी शर्मा ने भी आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed