फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police engaged in search of missing Sonu

लापता सोनू की तलाश में पुलिस जुटी

Thu, 16 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of missing Sonu
लापता सोनू की तलाश में पुलिस जुटी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। परासौली गांव निवासी सोनू (21) दो सप्ताह से लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मोबाइल फोन की सीडीआर के आधार पर पुलिस को लापता सोनू की अंतिम लोकेशन का नोएडा में होना पता चला है। परिजनों ने आशंका जताई है कि क्षेत्र के गांव की एक युवती और उसके प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली निवासी सोनू दो सितंबर को काम पर जाने के लिए घर पर कहकर गया था। चार सितंबर को शाम पांच बजे तक वह फोन से परिजनों के संपर्क में रहा। इसके बाद उसका परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। नौ सितंबर को पिता विनोद ने बुढ़ाना कोतवाली में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। फोन की सीडीआर के आधार पर पुलिस को उसकी अंतिम लोकेशन नोएडा में मिली। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव की एक लड़की से उसकी अंतिम बार बात हुई। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर सोनू के पिता ने पड़ोसी गांव की एक युवती व उसके प्रेमी पर सोनू की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती व उसके प्रेमी से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने बताया कि युवती के दूसरे प्रेमी ने सोनू को शराब पिलाकर नशे की हालात में मेरठ जनपद क्षेत्र में गंगनहर में धक्का दे दिया। इंस्पेक्टर ने बताया युवक की गंगनहर में तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती के सोनू के अलावा नीरज नामक युवक से भी संबंध हैं। नीरज अलीगढ़ निवासी है। वह सीएचसी की एंबुलेंस 108 नंबर गाड़ी का चालक है। पुलिस लापता की तलाश करने तथा घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed