{"_id":"6471f3b932be69705009b5e6","slug":"police-could-not-disclose-two-thefts-in-posh-colony-muzaffarnagar-news-c-33-1-smrt1038-20-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पाॅश कालोनी में हुई दो चोरी का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पाॅश कालोनी में हुई दो चोरी का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। पाॅश कालोनी अशोक विहार में एक पखवाड़े पहले दो मकानों में की गई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। चोरी के मामले में पूछताछ के लिए जो व्यक्ति पकड़े गए थे, उन्हें छोड़ दिया गया था। शनिवार को थाने पहुंचे एसपी सिटी ने भी इसका संज्ञान लिया।
अशोक विहार के एफ ब्लाक निवासी विजय फोटोग्राफर के घर से 12 मई को चोरों ने दो लाख की नकदी, सोने व चांदी के आभूषण और कीमती कपड़े चोरी कर लिए थे। दूसरी चोरी गांव तिगाई में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले ब्रांच क्रेडिट मैनेजर सचिन ठाकुर के यहां पर हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शनिवार को थाने पहुंचे एसपी सिटी ने दोनों चोरियों के बारे में इंस्पेक्टर से जानकारी ली।