{"_id":"45ebfa399b7c551518fc3ed5b6cfb1c7","slug":"police-cordon-at-the-cremation-ground-breaking-platform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशानघाट का चबूतरा तोड़ने पर थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशानघाट का चबूतरा तोड़ने पर थाना घेरा
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। असामाजिक तत्वों द्वारा श्मशान घाट का चबूतरा तोड़ने के विरोध में दलित समाज के लोगों ने थाने का घेराव किया। दलितों ने एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
दलित समाज के शमशान घाट पर अंत्येष्टी के लिए बनाए गए चबूतरे को 24 जनवरी की रात को सामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था और वहां पर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए थे।
जिसको लेकर दलितों में भारी आक्रोश फैल गया था। प्रशासन ने आनन-फानन में चबूतरे का निर्माण कराकर मामला शांत कर दिया था। इस घटना को लेकर दलितों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बुधवार की सुबह दलित समाज के लोग एकत्र होकर थाने में पहुंचे।
दलितों ने थाने का घेराव कर इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने दलितों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद दलित समाज के लोग तहसील में एसडीएम प्रियंका निरंजन से मिले।
विज्ञापन
दलितों ने एसडीएम से असामाजिक तत्वों तथा श्मशान घाट की भूमि पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र कुमार, जतिन कुमार, भूषण, काला, तरुण, मुकेश, प्रमोद कुमार, प्रवीण कुमार, सचिन कुमार, कल्लू, राजकुमार, सोनू, मोनू, राजपाल, रामदास, रिशु, टोनी आदि शामिल रहे।