फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police chargesheet in kidnapping case

अपहरण मामले में पुलिस ने लगाई चार्जशीट

Tue, 04 Jan 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police chargesheet in kidnapping case
अपहरण मामले में पुलिस ने लगाई चार्जशीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीस नवंबर को 60 लाख की फिरौती के लिए बालक शाहबान अपहरण प्रकरण में जांच कार्य पूरा कर थाना पुलिस ने चार्जशीट लगाने की जानकारी दी है। बालक का अपहरण करने वाला उसका मौसेरा भाई था। उसने दो साथियों की मदद से अपहरण किया था। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बालक को बरामद किया था। थाना पुलिस ने चार्जशीट लगाने की पुष्टि की है।
सीओ सदर कृष्ण बिश्नोई ने बताया था, कि 20 नवंबर को छपार निवासी 12 वर्षीय शाहबान पुत्र सत्तार का खेलने के दौरान अपहरण कर लिया था। शाहबान का पिता सऊदी अरब में काम करता है। शाहबान को अपहरण करने वाला उसकी मौसी का बेटा शादिक निकला। जो थाना सिविल लाइन के गांव सुजडू मोहल्ला खालसा पट्टी का रहने वाला है। उसने अपने साथी अब्दुल रहमान पुत्र रिजवान निवासी गंदौर हजूर नगर शाहपुर व शहजाद पुत्र सदाकत निवासी खालसा पट्टी सुजडू के साथ बालक का अपहरण किया था। वह बालक को नुमाइश दिखाने के बहाने ले गया था। इसके बाद 60 लाख की फिरौती मांगी थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फिरौती मांगने में प्रयुक्त मोबाइल, दो तमंचे, पांच कारतूस, एक चाकू, एक अन्य मोबाइल बरामद हुए थे।
विज्ञापन

पैसों के लालच में किया था अपहरण
शादिक का शाहबान के घर आना जाना था। उसका मौसा सत्तार सऊदी रहता था। वह घर पर पैसा भेजता रहता था। पैसे का लालच आ गया और उसने अपने दोनों दोस्तों को लालच देकर अपने साथ अपराध में शामिल कर लिया था। पुलिस के अनुसार, शादिक ट्रक चालक है। अब्दुल रहमान वेल्डिंग का काम करता है तो शहजाद ने नई मंडी में नाई की दुकान खोली है। अब तीनों का नाम अपराधियों की सूची में दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed