फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police caught three miscreants in the encounter, two absconding

मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, दो फरार

Fri, 10 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police caught three miscreants in the encounter, two absconding
मुजफ्फरनगर। बड़कली रोड पर पुलिस ने जंगलों से ट्रांसफार्मर और तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के दो अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की कार के साथ ही करीब 30 लाख रुपये कीमत के बिजली के तार और अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बड़कली रोड पर मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में खतौली थाने का हिस्ट्रीशीटर मोहल्ला जैननगर निवासी ताहिर, मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के इस्लामाबाद कॉलोनी निवासी अनीस और मेरठ के सोहराबगेट क्षेत्र निवासी नईम शामिल हैं। वहीं, फरार आरोपियों में खतौली के जैननगर निवासी तौहीद और मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी दानिश उर्फ काला चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की कार, तमंचे, 180 मीटर एलटी तार का बंडल, बिजली के तार काटने के उपकरण, ट्रांसफार्मर की 34 कॉइल, सात सौ मीटर कटा हुआ बिजली एलटी तार के साथ ही अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है। आरोपी चोर गिरोह जनपद के जंगलों से लगातार बिजली के तार काटने के साथ ही ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर रहा था। गिरोह के सरगना ताहिर के खिलाफ कई जनपदों में 43 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनीस व नईम के खिलाफ भी विभिन्न थानों में 31-31 मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed