फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police caught five thieves in the encounter

पुलिस ने मुठभेड़ में पांच चोर दबोचे

Fri, 17 Jun 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police caught five thieves in the encounter
खतौली बुढाना रोड स्थित स्क्रेप के गोदाम में चोरी करने वाले आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पमनावली चौकी क्षेत्र में पांच चोरों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही से 20 पहले पहले स्क्रैप के गोदाम से चोरी किया सामान बरामद कर लिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

इस्लाम निवासी साहिल मलिक ने बुढ़ाना रोड पर स्क्रैप का गोदाम है। 23 मई की रात चोरों ने गोदाम में घुसकर वहां से सामान चोरी कर लिया था। बृहस्पतिवार रात फलावदा रोड जावन कांटे के पास पुलिस चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, जिस पर वे भागने लगे। उन्होंने पुलिस टीम पर फायर भी किया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शारिक उर्फ बोलर निवासी लक्कीपुरा लिसाड़ी गेट, तहसीन निवासी समर गार्डन लिसाड़ी गेट मेरठ, शादान बुढ़ाना रोड मोहल्ला मुदफरीक श्यामपुरी खतौली, शारूख निवासी काजी कालोनी, खतौली, शादाब निवासी लक्कीपुरा लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी किया गया माल बरामद हुआ। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की बाइक, कार, तमंचा, कारतूस, चाकू मिले। पुलिस को चोरों द्वारा चोरी किए गए सामान में पीसीवी वायर करीब 42 किलो 900 ग्राम, सीडोट बोर्ड वीटीएस कार्ड करीब 20 किलो 500 ग्राम, सिल्वर करीब 8 किलो, कापर 15 किलो बरामद हुए। इंस्पेक्टर ने बताया कि शारिक पर छह, तहसीन पर पांच, शादान पर छह, शारूख पर पांच, शादाब पर पांच मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed