{"_id":"60da11238ebc3e0d8e0d324c","slug":"police-attacked-to-stop-dj-two-soldiers-injured-khatauli-news-mrt54492294","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर हमला, दो सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर हमला, दो सिपाही घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर हमला, दो सिपाही घायल
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव सोंहजनी में रविवार की रात्रि में डीजे बंद कराने को लेकर बरातियों और लड़की पक्ष के लोगों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों पर बरातियों और लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक सिपाही भी घायल हो गया था, जबकि दूसरे सिपाही को मामूली चोटें आई। हमले को लेकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायल सिपाही का चिकित्सा परीक्षण कराकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जानसठ के गांव सोंहजनी में रविवार की रात्रि बरात आई। रात्रि में गांव में डीजे पर बराती नाच रहे थे। इसी दौरान मीरापुर दलपत पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिसकर्मियों को साथ लेकर एक ग्रामीण के मरने की जांच पड़ताल करने पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान डीजे की आवाज तेज होने की वजह से दरोगा ने सिपाहियों को डीजे बंद कराने के लिए भेज दिया। सिपाही डीजे बंद कराने पहुंचे। डीजे बंद कराने को लेकर बरातियों और लड़की पक्ष के लोगों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। गुस्साए बरातियों और लड़की पक्ष के लोगों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया। हमले में दो सिपाही घायल हो गए। हमले को लेकर गांव में ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। रात्रि में ही पुलिस ने सिपाहियों का अस्पताल में डॉक्टरी मुआयना कराया। इसके बाद बरातियों सहित लड़की पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।