{"_id":"601d920f8ebc3e7002418af1","slug":"police-and-revenue-workers-get-vaccinated-muzaffarnagar-news-mrt523938938","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और राजस्व कर्मियों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और राजस्व कर्मियों को लगा टीका
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में राजस्व कर्मचारी को टीका लगाती स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और राजस्व कर्मियों को लगा टीका
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना काल में दिन रात जान जोखिम में डालकर काम करने वाले प्रथम पंक्ति के 466 योद्धाओं को वैक्सीन का टीका लगाया गया। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में शुक्रवार से दूसरा चरण भी प्रारंभ हुआ। इसमें पुलिस और राजस्व कर्मियों को भी टीका लगाया गया। 80 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को छह केंद्रों के आठ बूथों पर 582 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी और कलक्ट्रेट कर्मी आदि शामिल थे। पुलिस लाइन और कलक्ट्रेट के अलावा स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय, शांति मदन अस्पताल, न्यू वर्धमान हॉस्पिटल और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भी टीकाकरण किया गया।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक जनपद के छह केंद्रों पर आठ बूथों पर 466 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। पुलिस लाइन तथा कलक्ट्रेट एवं जिला अस्पताल तथा नया वर्धमान हास्पिटल में एक-एक बूथ में टीकाकरण हुआ, जबकि शांति मदन हास्पिटल तथा मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में दो-दो बूथों में टीकाकरण हुआ। वैक्सीन लगने के बाद सभी अफसरों को आधा घंटे तक कोविड प्रोटोकॉल के तहत वैक्सीनेशन सेंटर पर बने आब्जर्वेशन कक्ष में रोका गया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में 75, कलेक्ट्रेट में 68, जिला अस्पताल में 77, शांति मदन में 130, न्यू वर्धमान हॉस्पिटल में 55, मुजफ्फरनगर मेडिकल में 61 लोगों को टीका लगा। जनपद में कुल 80 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन से किसी भी प्रकार का हानि नहीं है। इसे लगवाने में घबराने की जरूरत नहीं है। यह कोरोना महामारी की चेन तोड़ने में कारगर है और वेक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।
जिले में हुआ वैक्सीनेशन
स्थान बूथ लक्ष्य टीकाकरण
कलक्ट्रेट-- 1 100 68
पुलिस लाइन 1 118 75
जिला अस्पताल 1 17 77
शांति मदन 2 53 130
न्यू वर्धमान अस्पताल 1 45 55
मु.नगर मेडिकल कॉलेज 2 249 61
योग:- 6 8 582 466

पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी को टीकाकरण करते स्वास्थकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR