{"_id":"65bc98a00d5aef007d07bd13","slug":"police-and-drug-department-caught-five-accused-with-banned-medicines-in-muzaffarnagar-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: प्रतिबंधित दवाइयों के पांच सौदागर पकड़े, नगदी और कार बरामद, पूछताछ में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: प्रतिबंधित दवाइयों के पांच सौदागर पकड़े, नगदी और कार बरामद, पूछताछ में जुटी टीम
Fri, 02 Feb 2024 12:55 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:55 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी कर पांच आरोपियों को पकड़ा है। बताया गया कि आरोपी प्रतिबंधित दवाइयां सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी कर प्रतिबंधित दवाइयोंं की सप्लाई और बिक्री करने के पांच आरोपी पकड़े हैं। आरोपियों से 22 लाख रुपये नगद, दो कार और करीब पांच लाख रुपये की दवाइयां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
औषधि विभाग ने पुलिस की मदद से चेकिंग अभियान चलाया। जिला परिषद में मेडिकल एजेंसी संचालक निखिल, शहर के रामलीला टिल्ला निवासी अनुज और शाहजेब समेत पांच आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 22 लाख रुपये नगद बरामद किए। बरामद दवाइयां प्रतिबंधित हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अभी दो आरोपी फरार है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर
विज्ञापन