{"_id":"61db3224c18f32266e3bf092","slug":"police-alert-regarding-elections-campaign-launched-muzaffarnagar-news-mrt572810267","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वहलना चौक पर वाहनों की तलाशी लेती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
मुजफ्फरनगर। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही जिला पुलिस भी चुनाव मोड पर आ गई है। एसएसपी ने पुलिस को अलर्ट किया है। रविवार को पुलिस की स्टेटिक टीम ने वाहनों की तलाशी ली। एएसपी ने नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर कचहरी व आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। सीओ ने अर्द्धसैनिक बलों को ठहराने वाले स्थानों पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
शनिवार को चुनाव आचार संहिता पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए। रविवार दोपहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस की स्टेटिक टीम ने क्षेत्र के हाईवे पर अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली। देखा, कि कोई गाड़ी में मोटी रकम लेकर तो नहीं जा रहा है। थाना टीम के साथ सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने चुनाव संपन्न कराने के लिए नगर में पहुंचने वाले अर्द्धसैनिक बलों को ठहराने के लिए चिन्ह्ति स्थानों आईटीआई व केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। सिविल लाइन थाने की टीम ने नगर के विद्युत खंभों व दीवारों पर लगाए गए विभिन्न राजनैतिक दलों के पोस्टरों को भी उतरवाया। दोपहर बाद एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने थाना सिविल लाइन प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत के साथ नामाकंन प्रक्रिया के मद्देनजर कचहरी व आसपास क्षेत्र का भ्रमण किया। एसपी सिटी ने बताया, कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।