फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police Alert Regarding Chakka Jam

चक्काजाम को लेकर पुलिस अलर्ट

Thu, 04 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police Alert Regarding Chakka Jam
चक्काजाम को लेकर पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के छह फरवरी शनिवार को प्रस्तावित चक्का जाम को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले को चार जोन व 25 सेक्टर में बांटकर पुलिस व्यवस्था की गई है, जिसके लिए तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरआरएफ और अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।
कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने आगामी छह फरवरी को जिले में 10 स्थानों पर चक्का जाम करने की घोषणा की हुई है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए उपद्रव के चलते इस बार पुलिस-प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चक्का जाम को देखते हुए जिले को चार जोन व 25 सेक्टर में बांटकर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसके लिए तीन कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ को जिले में बुलाया गया है। वहीं, करीब दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इसके साथ ही सभी एएसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को भी क्षेत्र में लगातार गश्त पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर हाल में कानून व्यवस्था को कायम रखना पहली प्राथमिकता है। चक्का जाम के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए भी रूट डायवर्जन समेत अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

की जा रही किसान नेताओं से वार्ता
मुजफ्फरनगर। पुलिस-प्रशासन जहां एक ओर प्रस्तावित चक्का जाम के चलते कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में लगा है, वहीं इसे टालने के भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत, प्रशासन द्वारा जनपद के प्रमुख किसान नेताओं के साथ ही भाकियू पदाधिकारियों से भी लगातार वार्ता की जा रही है। हालांकि, चक्काजाम वापस लिए जाने के आसार कम ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस स्थानों पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक रहेगा जाम
मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू द्वारा हाईवे सहित जनपद के दस प्रमुख मार्गों पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि छह फरवरी को जिन मार्गों व स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा, उसके लिए रणनीति बना ली गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-दून हाईवे पर खतौली ब्लॉक में नावला कोठी, पुरकाजी ब्लॉक में भूराहेड़ी चेकपोस्ट व सदर ब्लॉक में रामपुर तिराहा पर चक्का जाम किया जाएगा। वहीं, बुढ़ाना ब्लॉक में मेरठ-करनाल हाईवे के बायवाला चेकपोस्ट, पानीपत- खटीमा राजमार्ग पर बघरा ब्लॉक के लालूखेड़ी बस स्टैंड, दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर में मोंटी तिराहा और सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे 59 पर रोहाना पुलिस चौकी पर चक्का जाम होगा। इनके अलावा, थानाभवन मार्ग पर चरथावल पुलिस चौकी, मोरना में चौधरी चरणसिंह चौक और शाहपुर में थाने के सामने तिराहे पर जाम लगाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एंबुलेंस, स्कूल बस आदि जरुरी वाहनों को नहीं रोक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed