फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police alert on rumors of bandh, riot control rehearsal

बंद की अफवाह पर पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण का रिहर्सल

Thu, 09 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police alert on rumors of bandh, riot control rehearsal
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर शुरू हुई शुक्रवार को बंद की अफवाह से पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिलेभर में गणमान्य लोगों की बैठक ली गई। पुलिस ने दंगा रोधी उपकरणों के साथ दंगा नियंत्रण व्यवस्था का रिहर्सल किया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बंद की अफवाह या खुराफात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कानपुर हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट वायरल हो रही है। इसी दौरान शरारती तत्वों ने शुक्रवार को बाजार बंद की अफवाह भी फैला दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट पर आ गई। एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में शहर के तीनों थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में दंगारोधी उपकरणों के साथ दंगा नियंत्रण व्यवस्था का रिहर्सल किया। इस दौरान खालापार, मीनाक्षी चौक समेत अन्य स्थानों पर पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीओ सिटी कुलदीप कुमार, सीओ मंडी हिमांशू गौरव, नई मंडी कोतवाल पंकज पंत, शहर कोतवाल आनंददेव मिश्रा और सिविल लाइन कोतवाल संतोष त्यागी ने फोर्स के साथ अपने अपने क्षेत्र में रिहर्सल किया।
विज्ञापन

बाजार बंद कराने की कोशिश की तो लगेगी रासुका
एसएसपी ने बताया कि बाजार बंद कराने का प्रयास करने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को ड्यूटी के अलावा रिजर्व में भी फोर्स रहेगा। बीट सिपाही से लेकर थानेदार तक अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया की निगरानी
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टग्राम की निगरानी की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसके एडमिन और पोस्ट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed