फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Poles uprooted due to storm, power supply disrupted

आंधी से उखड़े खंभे, बिजली आपूर्ति बाधित

Tue, 26 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Poles uprooted due to storm, power supply disrupted
पुरकाजी में विद्युत पोल को ठीक करते विद्युत कर्मी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सोमवार रात आई तेज आंधी से शहर सहित पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। नगरीय क्षेत्र में 14 स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए और छह स्थानों पर बिजली के तार टूटकर गिर गए। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में आपूर्ति सुबह सुचारु हुई।
विज्ञापन

जगह-जगह बिजली के तारों पर पेड़ टूटकर गिर गए। कई जगह आंधी में खंभे उखड़ गए। स्थिति यह हुई कि शहर सहित पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शहर में 14 स्थानों पर खंभे टूटकर गिर जाने और छह स्थानों पर तार टूट जाने से व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने रात में ही अलग-अलग स्थानों पर एसडीओ, जेई के साथ कर्मचारियों को लगाया। टोलियों में बांटकर खंभे लगाने और तार ठीक करने का काम हुआ। शहर की कुछ कालोनियों में 11 बजे तक बिजली आ गई। सबसे बड़ी समस्या रुड़की रोड जिला चिकित्सालय, भोपा रोड की कालोनियों आदर्श कालोनी, बचन सिंह कालोनी आदि के सामने समस्या खड़ी हुई। शामली रोड और जानसठ रोड पर भी विभाग का काम सुबह तक चला। सुबह सात बजे तक शहर की सभी कालोनियों की आपूर्ति बहाल कर दी गई। एसई ग्रामीण निर्मल कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सुबह सात बजे तक सभी जगह आपूर्ति बहाल हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में तार और खंभे नहीं टूटे हैं। जहां पेड़ टूटकर गिरे थे उन्हें हटाया गया है।
विज्ञापन

मंडी में सुबह चार बजे हुआ फाल्ट
शहर के मंडी क्षेत्र में सुबह चार बजे फाल्ट होने से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विभागीय अधिकारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लाईन को दुरूस्त किया। छह बजे तक मंडी की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका ने जेनरेटर से पानी दिया
सुबह के समय बिजली नहीं आने पर रमजान के चलते लोगों तक जेनरेटर के माध्यम से पानी पहुंचाया गया। ईओ हेमराज ने बताया कि नगर पालिका के पास 25 जेनरेटर है जो कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े हुए हैं। कंट्रोल रूम से सभी को एकस़ाथ चलाया गया और जब तक बिजली आई तब तक जल की आपूर्ति की गई।

आपूर्ति कराई बहाल ट अधीक्षण अभियंता नगर बीके मिश्रा ने बताया कि रात में लगभग साढ़े नौ बजे आंधी में बिजली के खंभे गिर गए और तार टूट गए। ऐसे में आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह छह बजे तक शहर सहित पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed