फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Poisonous hobbies are being consumed by cigarettes

सिगरेट से पाल रहे हैं जहरीला शौक

Thu, 11 Mar 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Poisonous hobbies are being consumed by cigarettes
सिगरेट से पाल रहे हैं जहरीला शौक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। धूम्रपान करने वाले लोग मंहगा और जहरीला शौक पाल रहे हैं। सिगरेट पीने वालों के लिए धूम्रपान खतरनागक साबित होता है। विशेषज्ञ मानते है इससे फेफड़ों के अलावा गुर्दों में कैंसर जैसी बीमारियां पनपती हैं। सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी, सिगरेट का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। लाइलाज बीमारियों को बढ़ावा देने वाली बुराई से प्रशासन बेफिक्र बना है। धूम्रपान के खतरों पर लोगों के मन की टोह ली गई।
क्या कहते है प्रबुद्घ लोग
- शौक से बढ़ा रहे बीमारी
नई मंडी निवासी वरिष्ठ एडवोकेट बालेश तायल कहते हैं कि हर आयु वर्ग में नशे की लत जहर बांट रही है। शौक बाद में आदत बन जाता है। खासकर किशोरावस्था में सिगरेट पीना बुरी आदत है। गांवों में नौजवानों द्वारा इसका प्रयोग किए जाने पर बुजुर्गों को नसीहत देनी चाहिए। यह महंगा और जानलेवा शौक है।
विज्ञापन

- नशा है नाश की जड़
बघरा ब्लॉक के नसीरपुर निवासी तरसपाल पुंडीर बताते हैं सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी के बावजूद लोगों का शौक कम नहीं होता है। धूम्रपान धीमा जहर परोस रहा है। वह हमेशा युवाओं को धूम्रपान के नुकसान को लेकर जागरूक करते हैं कि नशा नाश की जड़ है। बच्चों को बचपन में इसकी लत भयावह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को कमेटी करती है जागरूक
दूधली में योग प्रशिक्षक उदय सिंह कहते है नशे की लत में गांव की तमाम धरती बेच चुके लक्ष्मण सिंह से धूम्रपान और शराब छुड़वाए नौ महीने बीत चुके हैं। अब वह खुद इसके भयावह कारणों को बताता है। दुर्गा मंदिर की टीम रोजाना धूम्रपान करने वाले युवकों को घर जाकर समझाते हैं। योग शिविर में धूम्रपान से बचने के लिए अपील की जाती है।
क्या कहते है चिकित्सक
- धूम्रपान से हो सकता है गुर्दों और फेफड़ों का कैंसर
धूम्रपान से निकला धुआं चार हजार भयानक एलीमेंट पैदा करता है। जहरीले पदार्थ से फेफड़ों और गुर्दों का कैंसर तक हो सकता है और हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी बढ़ती है। धूम्रपान का धुआं तीन तरह के जहरीले पदार्थ बांटता है। इसमें निकला कोर्टार फेफड़ों की नली संकुचित कर देता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। निकोटिन कार्बन मोनोक्साइड ब्रेन को और कार्सोजिक फेफड़ों और गुर्दों में नुकसान पहुंचाता है। धूम्रपान निषेध दिवस हम सभी को इससे परहेज रखने का संकल्प लेना चाहिए।

डा. एमएल गर्ग विशेषज्ञ छाती एवं अस्थमा रोग, अध्यक्ष आईएमए
धूम्रपान नहीं करने की शपथ ली
फोटो
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट के सभागार में एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को धूम्रपान नहीं करने की शपथ दिलाई है। इसी के साथ समस्त कलक्ट्रेट कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने आसपास रहने वाले समस्त लोगों को समझाए कि वे धूम्रपान ना करें, क्योंकि धूम्रपान से हमारा स्वास्थ्य खराब होता ही है और साथ ही साथ धूम्रपान से वातावरण पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करना होगा कि वे अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करते हुए धूम्रपान ना करें। इस अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed