{"_id":"6011b8228ebc3e32f455da87","slug":"pm-housing-installment-released-to-13752-beneficiaries-muzaffarnagar-news-mrt522500260","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 13752 लाभार्थियों को जारी हुई पीएम आवास की किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 13752 लाभार्थियों को जारी हुई पीएम आवास की किस्त
विज्ञापन
पीएम आवास शहरी योजना में किस्त मिलने पर पात्रों के साथ डीएम सेल्वा कुमारी जे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
13752 लाभार्थियों को जारी हुई पीएम आवास की किस्त
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके खातों में सीधे पैसा जारी किया। जिले के 13752 लाभार्थियों के खातों पीएम आवास योजना का पैसा जारी हुआ।
जिला परियोजना अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना के प्रत्येक पात्र को दो लाख पचास हजार रुपया तीन किस्तों में दिया जा रहा है। जनपद की नगर निकायों के 13752 पात्र लाभार्थियों में से 11971 लाभार्थियों की प्रथम किस्त 50 हजार रुपये, 10733 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त एक लाख 50 हजार रुपये एवं 7190 लाभार्थियों को तृतीय किस्त 50 हजार रुपये अब तक उनके खातों में पहुंच चुके हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1535 लाभार्थियों की प्रथम किस्त 50 हजार, 126 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त एक लाख 50 हजार एवं 1721 लाभार्थियों को तृतीय किस्त 50 हजार रुपये जारी किए। कुल 18 करोड़ 17 लाख रुपये 3382 लोगों के खाते में सीधे पहुंचे।
डीएम सेल्वा कुमारी जे एवं एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्रों तथा चाबी का वितरण किया।
आवास योजना के लाभार्थियों ने सुना सीएम का संबोधन
शाहपुर। नगर पंचायत कार्यालय पर बुधवार सुबह प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुनाया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कस्बे के पात्रों को भी योजना का लाभ मिलना है। ईओ सुधीर मिश्रा, सभासद उमेश गोयल, मनोज सैनी, लिपिक नईम अहमद, लाभार्थी संगीता, लीला देवी, हसीना, पुष्पा, सोनू और सावन आदि मौजूद रहे।