{"_id":"626ec9fd79ecd84db0210215","slug":"players-targeted-for-state-level-shooting-competition-devband-news-mrt5868544130","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों ने साधे सटीक निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों ने साधे सटीक निशाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने साधे निशाने
देवबंद। बलेदव सिंह शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने आगामी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू कर दी गई। रविवार को खिलाड़ियों ने सटीक निशाना साधने के लिए खूब पसीना बहाया।
वृंदावन सिटी स्थित एकेडमी में शूटर सोनिया, दीपाली, अनुष्का, आयुष, वरदान, सार्थक, आयुष्मान, सिद्धार्थ, यश आदि ने प्रेक्टिस मैच में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर फाइनल मैच के लिए अपनी जगह बनाई। कोच राजीव कुमार ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी पूरी तैयारी में जुटे हैं। बताया कि एकेडमी के कई शूटर यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके आर्मी, उत्तर प्रदेश पुलिस, बीएसएफ और रेलवे विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चेयरमैन पद्म सिंह मलिक ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि आगामी खेलों में भी उनकी एकेडमी के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर नगर का नाम रोशन करेंगे। संवाद