फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Players shed sweat in Kabaddi at Vijay Club Ground

विजय क्लब ग्राउंड में कबड्डी में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Sun, 12 Sep 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Players shed sweat in Kabaddi at Vijay Club Ground
गांव बसेड़ा में जिला जूनियर बालक वर्ग चेम्पियनशिप मैच में खेलते युवा खिलाड़ी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विजय क्लब ग्राउंड में कबड्डी में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन

मोरना। प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा के विजय क्लब ग्राउंड में जिलास्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में करीब 24 टीमें भाग ले रही हैं। गांव बसेड़ा में प्राथमिक विद्यालय के विजय क्लब ग्राउंड में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान पवन देशवाल ने किया। प्रतियोगिता का प्रथम मैच गुरुकुल स्पोर्ट्स एकेडमी बसेड़ा व नन्हेड़ा-बी के बीच खेला गया, जिसमें गुरुकुल एकेडमी ने नन्हेड़ा-बी को कड़े मुकाबले में 34-31 से हराया।

अन्य मैचों में चौधरी क्लब काकड़ा ने नन्हेड़ा-ए को 32-19 से, बरला ने यश क्लब काकड़ा को 45-11 से, चौरावाला ने भोकरहेड़ी को 33-22 से, सोरम ने लुहसाना को 35-28 से, लव एकेडमी बसेड़ा ने करवाड़ा को 29-04 से, विजय क्लब बसेड़ा ने मुजफ्फरनगर स्टेडियम को 29-13 से, बरला ने इटावा को 29-14 से, चौधरी क्लब काकड़ा ने टांडा को 35-08 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। जिला कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 45वीं जूनियर ओपन स्टेट कबड्डी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चुनी हुई टीम 18 व 19 सितंबर को राधा माधव सतोहा गोवर्धन मथुरा में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अनिल काकड़ा, ओमबीर धीराहेड़ी, पोपिंद्र, अनिल मेरठ, सुनील सहारनपुर, आकाश बसेड़ा, शमशाद काला, जयवीर, मुखिया, कपिल नरेंद्र आदि शामिल रहे। मोहम्मद इदरीश ने कमेंटरी की। कोच धर्मेंद्र बसेड़ा, बबलू, गोलू, राहुल, अंकुर और शैंकी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed