फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Players selected for Divisional Wrestling Competition

मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाडियों का चयन

Wed, 09 Oct 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Players selected for Divisional Wrestling Competition
मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल में खेलने के लिए जिले के कुश्ती खिलाड़ियों का चयन हो गया है। इसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल हुआ।
कुश्ती कोच जितेंद्र सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग में 18 किग्रा भार वर्ग में मनीषा, 53 किग्रा में मीनाक्षी, 55 में तनु देशवाल, 60 में नगमा, 63 में नाबिया और 69 किग्रा में गोलू पंवार का चयन हुआ है। बालक फ्री स्टाइल में 57 किग्रा में नईम, 61 में मनीष, 65 में जुबेर, 70 में अक्षय, 74 में मोहित, 86 में अंकुर राठी, 97 में उदय प्रताप त्यागी, 125 किग्रा में सुहैल कुरैशी का चयन हुआ है। बालक ग्रीको रोमन कुश्ती में 59 किग्रा में आस मोहम्मद, 66 विशाल त्यागी, 71 में शाहबाद, 75 में गौरव, 80 में अनस, 85 में राजा, 98 में अक्षय कुमार का चयन किया गया है। मंडल स्तर पर चयनित टीम मिर्जापुर में होने वाली सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी। मंडलीय टीम का चयन 11 अक्तूबर को होगा।
अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेडियम ग्रीन जीती
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 के क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन स्टेडियम ग्रीन की टीम ने स्टेडियम रेड की टीम को पराजित कर दिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दूसरे दिन स्टेडियम ग्रीन एवं रेड के बीच मैच हुआ। टॉस जीत कर स्टेडियम ग्रीन ने गेंदबाजी ली। स्टेडियम रेड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 रन पर ऑल आउट हो गई। अभिनव ने बेहतरीन बॉलिंग कर तीन विकेट झटके। जवाब में स्टेडियम ग्रीन की टीम ने मैच की आखिरी बॉल तक टिक कर दो विकेट से रोमांचक तरीके से मैच जीत लिया। जाबिर ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। मनस्वी 14 रन बना पाए। वंश तोमर पांच विकेट लेकर बेस्ट बॉलर बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed