फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Players honored for their excellent performance in the competition

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी सम्मानित

Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Players honored for their excellent performance in the competition
श्रीराम कॉलेज में सम्मानित अन्तर्महाविद्यालयी बाक्सिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों को कॉलेज में लौटने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन सम्राट पृथ्वीराज कॉलेज बागपत में किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि श्रीराम कॉलेज के बीपीईएस पाठ्यक्रम के छात्र शिवम देव ने 48-51 किग्रा भार वर्ग और बीपीएड की छात्रा ज्योति ने 50-52 किग्रा भार वर्ग में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

बीपीईएस पाठ्यक्रम के विद्यार्थी ऋतिक मलिक ने 80-86 किग्रा भार वर्ग, बीपीएड के छात्र मोहित बालियान 60-63 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक, बीपीईएस के छात्र शेखर सिंह रंधावा, विशु गंधर्व तथा महावीर कौशिक ने अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय आगमन पर छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि यह गर्व की बात है। श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ. आदित्य गौतम ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई। टीम के कोच संदीप कुमार, डीन एकेडमिक डॉ. विनीत कुमार शर्मा, भूपेंद्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, डॉ. अरविंद वेदवान, संदीप कुमार, अमरदीप, साक्षी शर्मा, सुनील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed