फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Plantation done in memory of father of Minister of State

राज्यमंत्री के पिता की स्मृति में किया पौधरोपण

Sat, 04 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Plantation done in memory of father of Minister of State
गांधी नगर में पौधरोपण करते प्रभारी मंत्री चेतन चौहान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राज्यमंत्री के पिता की स्मृति में किया पौधरोपण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

देश में प्रत्येक वर्ष पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जुलाई माह का प्रथम सप्ताह ‘वन महोत्सव सप्ताह’ के रूप में मनाया जाता है। इसी के क्रम में प्रभारी मंत्री ने कपिलदेव के पिता की स्मृति में उनके आवास के बाहर पौधरोपण किया। गत दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी अभिषेक कौशिक ने भी मंत्री कपिल देव के आवास पहुंचकर उनके पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। खतौली विधायक विक्रम सैनी, सरधना विधायक संगीत सोम, श्रम आयोग अध्यक्ष सुनील भराला, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, विजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, अनिल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष वाईपी सिंह, अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग डॉ. विशेष गुप्ता, गोपाल अंजान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed