स्कूल और शुगर मिल परिसर में पौधे लगाए
मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव तिगाई के प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। प्रभारी मंत्री चेतन सिंह चौहान के साथ विधायक विक्रम सैनी ने पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान डीएम, एसडीएम समेत भाजपा के नगर अध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, डाक्टर हबीब, दिनेश समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर शुगर मिल में ईटीपी ऐरिया में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। विधायक के साथ-साथ शुगर मिल के जीएम डाक्टर अशोक कुमार ने पौधरोपण किया। जीएम ने बताया कि 15 दिनों में मिल परिसर में पांच हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त प्रीतमा तिवारी, सहायक महाप्रबंधक सुरक्षा सुशांत ठाकुर, अरविंद सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप राठी, सहायक प्रबंधक निरंजन सिंह, रामचंतर प्रधान, सुरक्षा अधिकारी स्वदेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।