{"_id":"6012fdc08ebc3ef8da3816d7","slug":"plant-saplings-and-remove-pollution-khatauli-news-mrt522655272","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे लगाओ और प्रदूषण हटाओ का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे लगाओ और प्रदूषण हटाओ का संदेश दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधे लगाओ और प्रदूषण हटाओ का संदेश दिया
मोरना। महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई की छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ जनजागरण रैली निकाली तथा ग्रामीणों से पौधे लगाओ और प्रदूषण हटाओ का संदेश दिया।
रैली का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन सचिव मदनपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली बस स्टैंड, चौधरी चरणसिंह चौक, मेन बाजार, शिक्षक कॉलोनी, नई बस्ती से होती वापस कॉलेज में पहुंची। छात्राओं ने ‘पौधे लगाओ-प्रदूषण हटाओ, सूखी धरती करें पुकार, पौधे लगाकर करो श्रृंगार आदि नारों के माध्यम से ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। छात्रा रुचि, पिंकी, शैंकी पंवार, शबनूर ने लक्ष्य गीत ‘उठे समाज के लिए उठे, जगे स्व-राष्ट्र के लिए जगे’ प्रस्तुत किया। समापन पर कार्यक्रम अधिकारी मीनू चौधरी ने सभी छात्राओं को भी एक-एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। रैली में काजल, कोमल, ज्योति, आंचल, क्षमा अंशिका, सलोनी, पायल, पूजा, महिमा, आरती, वर्षा, तनु, निक्की, आंचल, ईशिका, जीनस, सपना, मोनिका, वैष्ण्वी, शिवानी, अलिशा, नीलम, साक्षी आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर आरपी एस मलिक, डॉक्टर राज सिंह, चंद्रमोहन स्वरूप, नरेश कुमार, नरेंद्र बालियान, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।