{"_id":"5e2746c28ebc3e4ada3f05b8","slug":"plan-to-bring-ganga-water-flow-in-shuktirtha-muzaffarnagar-news-mrt465074820","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुकतीर्थ में गंगा जल का प्रवाह लाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुकतीर्थ में गंगा जल का प्रवाह लाने की योजना
विज्ञापन
गांधी नगर के आवास पर बैठक लेते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुकतीर्थ में गंगा जल का प्रवाह लाने की योजना
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में गंगा जल का प्रवाह लाने के लिए राज्यमंत्री कपिल देव ने मुख्य अभियंता गंगनहर व अन्य उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर योजना को शीघ्र गति देने के निर्देश दिए। शुकतीर्थ में बहने वाली सोलानी नदी में 200 क्यूसेक गंगा जल डाला जाएगा।
मंगलवार को गांधीनगर स्थित अपने आवास पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गंग नहर के मुख्य अभियंता त्रिलोकचंद शर्मा, अधिशासी अभियंता वीके मिश्रा, अधिशासी अभियंता दुर्ण सिंह, अधिशासी अभियंता हरि शर्मा, एई अशोक जैन आदि के साथ बैठक कर शुकतीर्थ में गंगा जल का प्रवाह लाने की पूरी योजना पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का हवाला देते हुए इसे शीघ्र गति देने के लिए कहा। कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के साथ केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र शेखावत से भेंट कर शुकतीर्थ में गंगा जल की धारा लाने के लिए अनुरोध किया था। शेखावत ने मौखिक स्वीकृति प्रदान कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में कपिल देव ने बताया कि ऊपरी गंगा नहर से सोनाली नदी के माध्यम से शुकतीर्थ में 200 क्यूसेक जल लाने एवं बाण गंगा के माध्यम से गंगा जल लाने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) से स्वीकृति प्रदान कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसी पर चर्चा के लिए अफसरों की बैठक बुलाई गई थी। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया जाएगा।