फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pit on the rohana main road

बरसात में रोहाना मुख्यमार्ग पर बनें गड्ढें बन गए तालाब

Wed, 19 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pit on the rohana main road
चरथावल-रोहाना मुख्य मार्ग की बदहाल सड़कें और भरा पानी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। अरसे से क्षतिग्रस्त रोहाना मुख्य मार्ग बरसात में पूरी तरह गड्ढ़ों में तब्दील हो गया है। शासन से बजट नहीं मिलने से टूटी सड़क की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। बारिश के चलते चरथावल-मुजफ्फरनगर मुख्यमार्ग की बदहाली से लोग परेशान है। चरथावल से रोहाना मार्ग साल भर पहले टूट गया था। बरसात में सैदपुर कलां, बधाई कलां, बहेडी बेगमपुर, दलीपपुरा, अलावलपुर तिराहे से चरथावल तक गड्ढों में सड़क है या सड़क में गडढ़े, यह मालूम नहीं चलता। बधाई कलां में तो पूरे बस स्टैंड पर तालाबरूपी गडढ़ों में रोजाना दुपहिया वाहन चालक गिरते रहते हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा नाले के पानी की माकूल निकासी नहीं होने से बरसात के अलावा घरों का पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है। पूर्ण सिंह, ओमपाल सिंह, नरेश सिंह, जगवीर सिंह, सुंदर आदि ग्रामीणों का कहना है कि 24 घंटे वाहनों की आवाजाही से गंदा पानी उनके मकानों पर फैलने से बीमारी की आशंका है। उधर, चरथानवल से मुजफ्फरनगर मार्ग की खस्ता हालत से लोग आजिज आ चुके है। वाहनों में टूट-फूट से आर्थिक नुकसान हो रहा है। सुनील दत्त त्यागी, विनेश त्यागी, विजेंद्र सिंह आदि ने डीएम से टूटी सड़कों को ठीक कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग से चरथावल-रोहाना-छपार मार्ग की टूटी सड़क की एक कोट की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भिजवाया है। वह इस समय लखनऊ में हैं। इस संबंध में बजट जारी करने के लिए लोनिवि मंत्री एवं अधिकारियों से वार्ता करेंगे। शीघ्र समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कश्यप, राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री
19 लंबे किमी के चरथावल-छपार मार्ग की मरम्मत बेहतर तरीके से कराई जाएगी। शासन से बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जहां बरसात में बने गड्ढ़ों में जलभराव हो रहा है, उनमें ईंट रोड़े भरवाकर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़कों पर लोग घरों का पानी नहीं निकालें।
अजय भास्कर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed