{"_id":"5e483fbf8ebc3ee5bc0e3678","slug":"pickup-vehicle-hit-the-bike-two-youths-injured-devband-news-mrt4690628169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मारी, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मारी, दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मारी, दो युवक घायल
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर शनिवार को बाइक में पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी तालिब (27) और सद्दाम (24) शनिवार को बाइक द्वारा रिश्तेदारी में जा रहे थे। हाईवे पर जब वह साखन नहर के समीप पहुंचे तो इसी दौरान पिकअप गाड़ी ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें तालिब और सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप गाड़ी के चालक को हिरासत में ले लिया। जबकि दोनों घायलों को उपचार के लिए उनके परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गए। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।