{"_id":"6186cebd52c8a70f9b7fb742","slug":"pickup-rams-into-e-rickshaw-woman-dies-muzaffarnagar-news-mrt563774716","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। मुजफ्फरनगर मार्ग पर हरसौली कांटे के पास तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित उसमें मौजूद छह लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी ले जाकर उपचार दिलाया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कनीजा की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी इंतजार ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार शाम वह शाहपुर से सवारियां लेकर हरसौली के लिए निकला था। ई-रिक्शा में छह लोग सवार थे। जैसे ही ई-रिक्शा मुजफ्फरनगर मार्ग पर हरसौली कांटे के निकट पहुंचा, हरसौली की ओर से आती तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।
पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने तत्काल सभी को ई-रिक्शा से निकालने के बाद घायल चालक समेत छह लोगों को सीएचसी भेज दिया। घायलों में ई-रिक्शा चालक इंतजार के साथ ही शमशेर व उसकी पत्नी कनीजा, शीबा पत्नी इब्राहिम, खुर्शीदा पत्नी ताहिर और सनी सभी हरसौली निवासी शामिल हैं। पुलिस ने हादसे के बाद आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है।