फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Physical Inspection of Outstation Police Residences

बाहरी पुलिस के ठहरने वाले स्थलों का भौतिक निरीक्षण

Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Physical Inspection of Outstation Police Residences
मुजफ्फरनगर के कॉलेज में व्यवस्था का निरीक्षण करते सीओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाहरी पुलिस के ठहरने वाले स्थलों का भौतिक निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों शुरू कर दी है। सीओ सिटी ने बुधवार को दरोगाओं की बैठक ली। इसके बाद पुलिस बल के रुकने के लिए चिह्नित किए स्थानों का भौतिक निरीक्षण किया।
बुधवार सुबह सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने शहर कोतवाली व सिविल लाइन थाने के दरोगाओं की बैठक ली। सीओ ने कहा कि सभी दरोगा अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतें। चुनावी माहौल के मद्देनजर शरारती तत्वों पर निगाह रखें। चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों का पता लगाएं। जहां पोलिंग बूथ बनाए जाने हैं, वहां भी आसपास क्षेत्र के बारे में जानकारी जुटा लें। मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

इसके बाद सीओ ने दोनों थाना प्रभारियों के साथ डीएवी इंटर कालेज, एसडी इंटर कालेज, चौधरी छोटू राम इंटर कालेज, केंद्रीय विद्यालय पहुंच कर भौतिक निरीक्षण किया। इन कालेजों में चुनाव के दौरान बाहर से आने वाली पुलिस के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। सीओ ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व व्यवस्था के लिए बैठक कर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed