फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Photos of miscreants released in Muzaffarnagar

सीएए बवाल के गुनहगारों के फोटो जारी

Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Photos of miscreants released in Muzaffarnagar
एसएसपी की ओर से जारी किए गए हिंसा में शामिल उपद्रवियों के फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सीएए बवाल के गुनहगारों के फोटो जारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस अब सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट करने, पथराव, फायरिंग करने के आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है। इसी कवायद के तहत सोमवार को 24 उपद्रवियों के फोटो जारी किए गए हैं, जिनकी सूचना देने पर नाम गोपनीय रखने के साथ ही इनाम भी दिए जाने की घोषणा की गई है।
शुक्रवार को हुए बवाल के मामले में एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा सोमवार शाम उपद्रवियों की फोटो का कोलॉज जारी किया गया है। कोलॉज में कुल 24 ऐसे उपद्रवियों के फोटो शामिल किए गए हैं, जो विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा के दौरान पुलिस-पब्लिक पर पथराव कर रहे हैं। जारी किए गए कोलॉज में शामिल उक्त सभी 24 उपद्रवियों के हाथों में पत्थर भी देखे जा सकते हैं, या फिर उनके द्वारा पत्थर फेंके जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि सभी उपद्रवियों की फोटो जारी करने के पीछे उन्हें चिह्नित करना मकसद है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसएसपी ने उपद्रवियों की पहचान बताने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखने के साथ ही उसे इनाम दिए जाने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

जेल नहीं भेजा जाएगा कोई भी बेकसूर
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि शुक्रवार को हुए बवाल के मामले में किसी भी बेकसूर को जेल नहीं भेजा जाएगा। हिंसक प्रदर्शन के बाद लोगों में गिरफ्तारी को लेकर भय व्याप्त है, लेकिन उन्हें इससे घबराने की कतई जरूरत नहीं है। पुलिस के पास उपद्रवियों के फोटो व वीडियो फुटेज हैं, जिनके आधार पर उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनके बवाल में शामिल होने की पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed