फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   photo of robbers captured in CCTV

ज्वेलरी शॉप लूटने वाले बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद

Mon, 13 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
photo of robbers captured in CCTV
जानसठ में ज्वेलरी की शॉप में लूटपाट करने वाले बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी कैमरे की कैद में हुए। - फोटो : KHATAULI
ज्वेलरी शॉप के लुटेरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। ज्वेलरी शॉप लूटने वाले बाइक सवार चारों बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। दिनदहाड़े हुए लूट की घटना का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया गया है। लूट की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई है।
रविवार को नकाबपोश बाइक सवार चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप को लूटकर सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास व्यापारियों की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो बाइक सवार चारों बदमाशों की तस्वीर कैद मिली। चारों लुटेरे दो बाइकों पर जाते हुए फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को एसपी देहात नेपाल सिंह व सीओ शकील अहमद ने पीड़ित सराफ बबलू सैनी की दुकान पर पहुंचकर उससे घटना के बारे में जानकारी ली। अभी तक पुलिस के हाथ लूट की घटना का खुलासा करने को लेकर सीसीटीवी की फुटेज के अलावा कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट की घटना का खुलासा करना पुलिस के चुनौती बन गया है। लूट की घटना का खुलासा करने को क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया गया है। क्राइम ब्रांच घटनास्थल के आसपास घटना के समय चलने वाले मोबाइलों को भी ट्रैस किया जा रहा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि शीघ्र की लूट की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वारदात से पहले की होगी रेकी
पुलिस को शक है कि ज्वेलरी शॉप को लूटने के लिए पहले बदमाशों ने रेकी की होगी। बदमाशों ने मात्र 15 मिनट में ही सराफ बबलू सैनी व उसके नौकर और एक ग्राहक को बंधक बनाकर उसके आराम के साथ लूटपाट की। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए दो बाइकों पर बैठकर फरार हो गए। इतने कम समय में लूट की घटना को अंजाम देने से शक होता है कि बदमाशों को पहले से ही ज्वेलरी शॉप की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed