{"_id":"60ef2a738ebc3ec75e618ea9","slug":"permission-granted-to-offer-eid-ul-azha-prayers-at-idgah-muzaffarnagar-news-mrt5473928188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर ईदगाह पर हो बकरीद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर ईदगाह पर हो बकरीद की नमाज
विज्ञापन
ईदगाह पर ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने की मिले अनुमति
मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा ए हिंद की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपकर 21 जुलाई को होने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज शहर ईदगाह पर पढ़ने की अनुमति दिए जाने की मांग की।
सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में जमीयत उलमा ए हिंद के पदाधिकारियों ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार 21 जुलाई को मनाया जाना है। पिछले वर्ष कोविड-19 के चलते ईदगाह पर नमाज नहीं अदा की गई थी, लेकिन इस बार हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। इसके चलते इस बार ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में अदा करने की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। इसके साथ ही ईद की कुर्बानी के जानवर खरीदने-बेचने के लिए पशु पैंठ की भी व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई। त्योहार पर बिजली-पानी और सफाई व्यवस्था का भी विशेष प्रबंध किए जाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष मुफ्ती बिन यामीन, जिला महासचिव कारी जाकिर हुसैन कासमी, जिला उपाध्यक्ष मौलाना माज हसन, जिला उपाध्यक्ष मौलाना अरशद, जिला कोषाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद आकिल, कारी अब्दुल माजिद ,हाफिज इकराम शहर अध्यक्ष, कारी मोहम्मद आदिल शहर महासचिव, वसीम आलम शहर उपाध्यक्ष मौजूद रहे।