{"_id":"624c906dc27afd4ae271b0d4","slug":"people-will-get-benefit-if-aiims-satellite-branch-opens-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5833261130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में एम्स की सेटेलाइट ब्रांच खुले तो लोगों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में एम्स की सेटेलाइट ब्रांच खुले तो लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
एम्स के पूर्व निदेशक से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली की सेटेलाइट ब्रांच खुलवाने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मुलाकात की। ब्रांच से पश्चिम यूपी और आसपास के राज्यों को लाभ मिलेगा।
केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री के नई दिल्ली निवास पर एम्स ऋषिकेश के पूर्व निदेशक डॉ. रविकांत, पीजेंट के सलाहकार सुभाष चौधरी, डॉ केवी सिंह और अजय ढाका के साथ मुलाकात की।
एम्स ऋषिकेश के पूर्व निदेशक डॉ रविकांत ने कहा कि सेटेलाइट ब्रांच खोलने की बहुत अधिक आवश्यकता है, ताकि यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। अशोक बालियान ने कहा कि सेटेलाइट केंद्र में भी मरीजों को एम्स की तरह ही इलाज मिलता है।इसके खुलने से आम जनता को सस्ती व उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा मिलेगी। पीजेंट के सलाहकार सुभाष चौधरी ने कहा कि कॉरपोरेट अस्पतालों के इलाज का खर्च इतना अधिक है कि समान्य और निम्न आय वर्ग के लोग इलाज नहीं करवा पाते है। एम्स की शाखा जरूरी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि सेटेलाइट ब्रांच की मांग पूरी होने पर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन होगा। मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की सेटेलाइट ब्रांच खुलवाने के लिए वह प्रयास करेंगे।